महिला सशक्तिकरण

                                                    महिला सशक्तिकरण

नारी देश की आधी आबादी मानी जाती है ! समाज और देश के आगे बढ़ाने मे नारी का पूरा योगदान होता है !अगर हमे देश और समाज को सशक्त बनाना है तो नारी जाती को सशक्त बनाने की बहुत जरुरत है !एक महिला पने बच्चो को अच्छे संस्कार देती है और यही बच्चे हमारे देश के भावी कर्णधार है ! परिवार के सदस्यों को एक नारी नैतिकता का पाठ पढ़ाकर उनके चरित्र को उन्नत बनाये रखती है ! एक नारी की अपनी सभ्यता और संस्कृति को बनाये रखने मे बहुत बड़ी भूमिका होती है ! महिलाओ को सशक्त बनाने की दिशा मे सरकार का एक मंत्रालय महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम पहल करने का मन बना रहा है। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय की यह कोशिश अगर परवान चढ़ी तो बहुत जल्द आपको पत्नी को घरेलू कामकाज के लिए प्रतिमाह वेतन का भुगतान करना पड़ेगा। इस प्रस्ताव के कानून बनते ही हर पति को अपने पत्नी को हर महीने एक तय तनख्वाह देना कानूनन अनिवार्य हो जाएगा !अगर सरकार ऐसा करती है तो क्‍या इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा या फिर पति और पत्‍नी के रिश्‍तों में भावनात्‍मक लगाव कम होगा।!
Previous
Next Post »